{"_id":"60bdd3ee8ebc3e6356490260","slug":"mmmut-campus-selection-of-320-students-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी कैंपस सेलेक्शन: चार छात्रों को मिला सालाना 16 लाख का वेतन पैकेज, कुल 320 विद्यार्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी कैंपस सेलेक्शन: चार छात्रों को मिला सालाना 16 लाख का वेतन पैकेज, कुल 320 विद्यार्थियों का हुआ चयन
Mon, 07 Jun 2021 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:38 PM IST
सार
इस सत्र में 72 कंपनियों ने किया सेलेक्शन, अभी 18 कंपनियों की चल रही है चयन प्रक्रिया।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के विद्यार्थियों के कैंपस चयन में नया रिकॉर्ड बना है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के 320 छात्र-छात्राओं का 72 कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। अभी 18 कंपनियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। 12 कंपनियां चयन शुरू करने वाली हैं। चार छात्रों को 16-16 लाख का वार्षिक पैकेज मिला है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मुताबिक न्यूक्लीआई सॉफ्टवेर लिमिटेड की चयन प्रक्रिया में विवि के चार छात्र आयुष निषाद, स्नेहिल अग्रवाल, अर्जुन सिंह और तन्मय शुक्ला सफल हुए हैं। कई स्तरों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होने पर न्यूक्लीआई सॉफ्टवेर लिमिटेड ने चारों छात्रों को 16 लाख वार्षिक के आरंभिक वेतन पैकेज पर नियुक्ति दी है। चारों छात्र कंप्यूटर साइंस से बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। कुलपति प्रो जेपी पांडेय ने चयन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
आईटी सेक्टर से ज्यादा सलेक्शन
वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक आम तौर पर विश्वविद्यालय में 8 से 10 कंपनियां ही एमएमएमयूटी में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती थीं। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 39 कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईं, जिससे प्लेसमेंट रिकॉर्ड में थोड़ा सुधार हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के खत्म होने तक संभावना है कि कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की संख्या 100 के पार चली जाए, जो एमएमएमयूटी के लिए रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन
प्लेसमेंट पाने ज्यादातर छात्रों को आईटी सेक्टर की कंपनियों ने नौकरी दी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विवि का ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के लिए आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से सम्बंधित 14 से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स चला रहा है। इन सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन के लिए विवि उद्योग जगत व कॉर्पोरेट सेक्टर के विशेषज्ञों की मदद भी ले रहा है।
किस कंपनी में कितने विद्यार्थी सलेक्ट हुए
कंपनी संख्या
टीसीएस डिजिटल 64
कॉग्निजेंट 54
इन्फोसिस 26
नोशिअल इंडिया लि. 18
हमिंगवेव टेक्नोलॉजी 14
एचसीएल 12
सबसे ज्यादा सालाना वेतन देने वाली कंपनियां
न्यूक्लीआई लि. 16 लाख रुपये तक
बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क मेलन 11.4 लाख रुपये तक
जारो ग्रुप 8.46 लाख रुपये तक
हमिंगवेव टेक्नोलॉजी/ इन्फोसिस 8 लाख रुपये तक
टीसीएस डिजिटल/ कोड यंग/ प्लेनेट स्पार्क 7 लाख रुपये तक
इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईं कंपनियां
प्रिज्म जॉनसन लि., विप्रो, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेंचर, एजीलाइट, नागारो लि., कोफोर्ज लि., लोहिया ग्रुप, डेल्हीवेरी, इंडियामार्ट, आईजीएल, जेके सीमेंट, एनआईआईटी टेक्नोलॉजी आदि।
टीसीएस डिजिटल 64
कॉग्निजेंट 54
इन्फोसिस 26
नोशिअल इंडिया लि. 18
हमिंगवेव टेक्नोलॉजी 14
एचसीएल 12
सबसे ज्यादा सालाना वेतन देने वाली कंपनियां
न्यूक्लीआई लि. 16 लाख रुपये तक
बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क मेलन 11.4 लाख रुपये तक
जारो ग्रुप 8.46 लाख रुपये तक
हमिंगवेव टेक्नोलॉजी/ इन्फोसिस 8 लाख रुपये तक
टीसीएस डिजिटल/ कोड यंग/ प्लेनेट स्पार्क 7 लाख रुपये तक
इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईं कंपनियां
प्रिज्म जॉनसन लि., विप्रो, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेंचर, एजीलाइट, नागारो लि., कोफोर्ज लि., लोहिया ग्रुप, डेल्हीवेरी, इंडियामार्ट, आईजीएल, जेके सीमेंट, एनआईआईटी टेक्नोलॉजी आदि।