{"_id":"6aac54c3325de259cb0e9091","slug":"mmmut-alumni-to-shine-in-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1454658-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हॉल ऑफ फेम’ में चमकेंगे एमएमएमयूटी के एल्युमिनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हॉल ऑफ फेम’ में चमकेंगे एमएमएमयूटी के एल्युमिनाई
Fri, 18 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के गौरवशाली पुरातन छात्रों की उपलब्धियां अब परिसर में भी नजर आएंगी। एलुमिनी मीट-2026 के दौरान अटल भवन में ‘हॉल ऑफ फेम’ बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले एलुमिनी के फोटो, पदनाम और संबंधित संस्था या कंपनी का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य वर्तमान विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठों की उपलब्धियों से प्रेरणा देना है।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले पुरातन छात्रों को ‘विशिष्ट एलुमिनी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। नामांकन के लिए प्रो. वीके गिरी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें प्रो. बीके पांडेय, प्रो. दयाशंकर सिंह, प्रो. विजय कुमार द्विवेदी, प्रो. प्रभाकर तिवारी और प्रो. राजन मिश्रा शामिल हैं। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप समेत अन्य माध्यमों से नामांकन मांगे जाएंगे। एल्युमिनाई स्वयं या किसी अन्य योग्य पुरातन छात्र को नामित कर सकेंगे। 21-22 नवंबर को होने वाली एलुमिनी मीट-2026 की तैयारियों को लेकर रजिस्ट्रेशन, स्टेज, सेशन, अनुशासन, हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी समेत सभी समितियों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।