फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT: Admission process started on 1116 seats of B.Tech

एमएमएमयूटी : बीटेक की 1116 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Sat, 24 Jun 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
MMMUT: Admission process started on 1116 seats of B.Tech
अभ्यर्थी 15 जुलाई तक करा सकते है पंजीकरण
विज्ञापन

जेईई-मेंस में सफल अभ्यर्थियों का काउंसलिंग से होगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में बीटेक प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 1116 सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। जेईई-मेंस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।

अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (आईओटी) विधाओं में कुल 1116 सीटें उपलब्ध हैं। जिसमें 90 फीसदी सीटें उत्तर प्रदेश के और 10 प्रतिशत सीटें अन्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में उपलब्ध अन्य कोर्स बीबीए एवं बीफॅार्मा प्रथम वर्ष में प्रवेश सीयूईटी (यूजी)-2023 के माध्यम से बीटेक लैटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष), एमबीए, एमएससी एवं एमटेक में प्रवेश सीयूईटी-(पीजी) के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed