{"_id":"6803ec039d154a24940e0af0","slug":"mmmut-80-research-papers-presented-in-international-conference-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-907311-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत हुए 80 शोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत हुए 80 शोध पत्र
विज्ञापन
- दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन का शनिवार को हुआ समापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन का शनिवार को समापन हो गया। जनपदीय अभियंत्रण विभाग की ओर से इंडियन जिओ टेक्निकल सोसाइटी, इलाहाबाद चैप्टर और स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर के सहयोग से ‘इन्नोवेशंस इन इंफ्रास्ट्रक्चरल मैटेरियल्स एंड सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार में कुल 131 शोधपत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 80 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
शोधपत्रों की समीक्षा के बाद शोधार्थियों विकास दीप चौधरी, जया यादव, लुवुयू शैली गैम, प्रशांत कुमार, निश्छल आर्यल को सर्वोत्तम शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रस्तुत किए गए शोध पत्रों में से समिति की ओर से चयनित शोध पत्रों का प्रकाशन स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर में किया जाएगा। समापन समारोह में शोधार्थियों को प्रस्तुतिकरण के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व कुलपति प्रो. जेपी सैनी, विशिष्ट अतिथि सीएसआईआर-सीआरआरआई, नई दिल्ली के प्रो. रविंद्र कुमार, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडो के प्रो. बीएस घिमिरे ने इसका शुभारंभ किया। ऑस्ट्रेलिया से प्रो. एसके शुक्ल और एमएनआईटी भोपाल से प्रो. केके शुक्ल ऑनलाइन जुड़े। विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रो. रमा शंकर, प्रो. कुमार वेंकटेश, प्रो. सीएसपी ओझा ने संबोधित किया। सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके मिश्र ने स्वागत किया। समन्वयक डॉ. विनय सिंह ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. स्नेहा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।