फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLCs Dr. Dharmendra Singh, Ramesh Singh, and Kameshwar Singh have been appointed as Vice-Presidents.

Gorakhpur News: भाजपा प्रदेश कमेटी में गोरखपुर-बस्ती मंडल से पांच नेता शामिल

Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
MLCs Dr. Dharmendra Singh, Ramesh Singh, and Kameshwar Singh have been appointed as Vice-Presidents.
एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह और कामेश्वर सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए
विज्ञापन

हिमांशु पंडित बने प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया), देवरिया की रजनी पांडेय को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कमेटी में गोरखपुर-बस्ती मंडल से पांच नेताओं को जगह मिली है। बृहस्पतिवार को घोषित नई कमेटी में गोरखपुर से एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह और रमेश सिंह को उपाध्यक्ष और देवरिया की रजनी पांडेय को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंजी. हिमांशु राज पंडित को प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया) का दायित्व मिला है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद महराजगंज से सांसद हैं। उन्हें लेकर प्रदेश कमेटी में गोरखपुर-बस्ती मंडल के नेताओं की संख्या अब छह हो गई है। नई कमेटी के गठन में सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबियों को जगह मिली है। एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है। बरहज विधानसभा क्षेत्र के मोहरा समोगर गांव निवासी कामेश्वर सिंह भी मुख्यमंत्री के करीबियों में माने जाते हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता गोरखपुर में ज्यादा है और पिछले 15 साल से महानगर कमेटी के सक्रिय सदस्य भी हैं।
विज्ञापन

वह लंबे समय से एबीवीपी, युवा मोर्चा से लेकर भाजपा के संगठनात्मक पदों का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए सहजनवां निवासी रमेश सिंह भी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। कभी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबियों में रहे रमेश सिंह का भी मंदिर से पुराना नाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया, महुअवा खुर्द की रहने वाली रजनी पांडेय अभी प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा की सदस्य हैं। इस बार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन में मंत्री बनाया गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में वह एकमात्र महिला हैं जिन्हें प्रदेश संगठन में जगह मिली है।

गोरखपुर के सूर्यकुंड, सूर्य विहार कॉलोनी निवासी इंजी. हिमांशु राज पंडित को प्रदेश संगठन में संयोजक (सोशल मीडिया) बनाया गया है। हिमांशु पंडित लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed