फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC Devendra Pratap Singh complained to ED and accused Dr. Anuj Sarkari of tax evasion.

प्रवर्तन निदेशालय: MLC देवेंद्र सिंह ने ED से की शिकायत, 'डॉ सरकारी ने टैक्स चोरी कर बनाई अकूत संपत्ति'

Thu, 10 Oct 2024 05:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 05:14 PM IST
सार

एमएलसी ने आरोप लगाया कि डा. अनुज सरकारी द्वारा गोरखपुर के पैडलेगंज में निजी गैस्ट्रो लीवर हॉस्पीटल, का संचालन किया जाता है। जहां मरीजों से मनमानी परमार्श एवं जांच फीस ली जा रही है। प्रतिदिन लाखों रूपए की आमदनी होती है। वर्तमान समय में डॉ सरकारी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम लगभग 200 करोड की अचल सम्पत्तियां हैं।

विज्ञापन
MLC Devendra Pratap Singh complained to ED and accused Dr. Anuj Sarkari of tax evasion.
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर डॉक्टर अनुज सरकारी के खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायत की है और जांच के लिए लिखा है। आरोप लगाया कि डा अनुज सरकारी द्वारा गोरखपुर के पैडलेगंज में निजी गैस्ट्रो लीवर हॉस्पीटल, का संचालन किया जाता है।

विज्ञापन


जहां मरीजों से मनमानी परमार्श एवं जांच फीस ली जा रही है। प्रतिदिन लाखों रूपए की आमदनी होती है। वर्तमान समय में डॉ सरकारी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम लगभग 200 करोड की अचल सम्पत्तियां हैं। इतनी बडी संपत्ति केवल टैक्स चोरी से ही एकत्र करना सम्भव है। गंभीरता से इनकी परिसम्पत्तियों की जांच की जाए तो बहुत बडी काली कमाई उजागर हो सकती है।

विज्ञापन

MLC Devendra Pratap Singh complained to ED and accused Dr. Anuj Sarkari of tax evasion.
भाजपा MLC देवेंद्र सिंह ने एक दिन पहले एडीजी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में डा अनुज सरकारी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों की अवैध ढंग से एकत्र की गई चल एवं अचल सम्पत्ति की जांच कराने का कष्ट करें। इसके पहले एमएलसी ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए एडीजी गोरखपुर जोन से मुलाकात की थी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को मंजलीय कारागार पहुंच सिपाही पंकज से मुलाकात भी की थी। पूरी घटना की जानकारी पंकज से ली थी।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह इन दिनों डॉ सरकारी और सिपाही के पंकज के मामले में मोर्चा खोल चुके हैं। आरोप है कि डॉक्टर पर हमला करने के आरोप में पंकज पर तो कार्रवाई कर दी गई, लेकिन सिपाही के सिर्फ अल्ट्रासाउंड के दाम को लेकर डॉक्टर से पूछताछ करने पर उसके साथ मार पिटाई की गई। तहरीर और शिकायत के बाद भी पंकज के पक्ष में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed