फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA RMD Aggrwal demands to Railway Minister Piyush Goyal for convert railway hospital into medical college

रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने की मांग, नगर विधायक ने रेल मंत्री से की बात

Fri, 11 Sep 2020 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
MLA RMD Aggrwal demands to Railway Minister Piyush Goyal for convert railway hospital into medical college
रेल मंत्री से की बात करते नगर विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने गुरुवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल से वीडियो कॉलिंग पर बात की और ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करने की मांग रखी। विधायक के मुताबिक केंद्रीय मंत्री का रुख सकारात्मक था।

विज्ञापन


नगर विधायक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज जितने बड़े परिसर में ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय संचालित है। चिकित्सकों की कमी से इसकी सुविधाएं घटी हैं। यह रेलकर्मियों के लिए रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। मेडिकल कॉलेज बनने का सीधा लाभ रेल कर्मियों को मिलेगा। विभाग का भी फायदा होगा।
विज्ञापन


असुरन से झुंगिया तक बनेगी मॉडल सड़क
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर असुरन से झुंगिया तक के छह किलोमीटर हिस्से की सड़क को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए फोरलेन निर्माण के प्रोजेक्ट में कई और कार्यों को जोड़ दिया गया है। इससे इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 183 करोड़ से बढ़कर 408 करोड़ हो गई है। काम के मार्च 2021 में पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा शासन काल में जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने के लिए गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन को स्वीकृति प्रदान की गई थी। मार्ग के निर्माण के लिए 183 करोड़ की लागत स्वीकृत थी। सपा सरकार की तरफ से उस समय दो करोड़ की धनराशि रिलीज की गई थी।

क्या है माडल सड़क

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो असुरन से झुगियां तक मॉडल सड़क बनाने को कहा। उसके बाद नए सिरे से खर्च की गणना की गई। कई और काम जुड़ने से सड़क की लागत बढ़कर 408 करोड़ हो गई। 2016 में जब सड़क का टेंडर हुआ तो दो साल में सड़क बनाने का करार था पर सड़क में नए कार्य जुड़ने से कार्य पूरा होने में विलंब होने लगा। रही कसर करोना ने पूरा कर दी।

अब बरसात के बाद काम की रफ्तार तेज हुई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार सड़क का कार्य तो दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, पर भटहट में नाले पर पुल बनाया जा रहा है। उसे पूरा होने में मार्च तक का समय लगेगा।

असुरन से झुगियां तक लगभग छह किलोमीटर से अधिक मॉडल सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जो फोरलेन बन रहा है उसकी चौड़ाई 25 मीटर है। जबकि मॉडल सड़क का हिस्सा 30 मीटर चौड़ा होगा। मॉडल सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन, नाला, बिजली का अंडर ग्राउंड केबल होगा। जलकल ने भी नई पाइपलाइन बिछाई है। सड़क के बीच डिवाइडर पर खजूर के वृक्ष लगाए जाएंगे।

यहां भी विधायक व पीडब्ल्यूडी में मची थी खींचतान

इस फोरलेन पर नाला निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग व नगर विधायक के बीच खींचतान हुई थी। विधायक नाले को नीचा करने को कह रहे थे। पीडब्ल्यूडी के अभियंता जो बन रहा था उसे सही करार दे रहे थे। कमिश्नर ने कई अभियंताओं की कमेटी बनाई।

लोक निर्माण विभाग ने शहर के नाले का प्लान बना रही फर्म को अपना ड्राइंग दिखाया। उसने सबकुछ सही बताया। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने लिखित दिया कि जल भराव की कहीं कोई समस्या नहीं होगी। होगी तो उसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। ऐसा हुआ भी। बारिश खत्म होने को है लेकिन सड़क पर जलभराव नहीं हुआ।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन का कार्य बहुत तेज गति से हो रहा है। अक्तूबर तक अधिकतर सड़क का काम पूरा हो जाएगा। जो बचेगा वह दिसंबर तक हर हाल में पूरा हो जाएगा। भटहट में पुल बन रहा है। वह भी मार्च तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed