{"_id":"611f5d6f8ebc3e0e8d6f458f","slug":"mla-rmd-aggrawal-spoke-on-issue-of-declared-odf-by-giving-wrong-information-to-gorakhpur-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: गोरखपुर के नगर विधायक बोले- गलत सूचना देकर ओडीएफ घोषित हो गया गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: गोरखपुर के नगर विधायक बोले- गलत सूचना देकर ओडीएफ घोषित हो गया गोरखपुर
Fri, 20 Aug 2021 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:15 PM IST
सार
नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला, सर्वेक्षण कराने की मांग। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को वक्तव्य देने का दिया निर्देश।
विज्ञापन
यूपी विधान सभा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विधानसभा में कहा कि नगर निगम, गोरखपुर ने गलत सूचना देकर शहरी क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करा दिया है। जबकि, विभिन्न वार्डों के कई घरों में अब भी शौचालय नहीं हैं और लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। विधायक ने फिर से सर्वेक्षण कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को इस मामले में वक्तव्य देने का निर्देश दिया है।
नगर विधायक ने कहा कि नगर निगम ने दो साल पूर्व ही यह घोषणा कर दी कि गोरखपुर महानगर में कोई खुले में शौच के लिए नहीं जाता। लेकिन, वे जिस भी वार्ड में जाते हैं वहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों में शौचालय न होने की पीड़ा बताती हैं।
नगर विधायक ने कहा कि कि उन्होंने वार्ड संख्या-1 के नवलपुरवा तथा महरवा की बारी टोले का सर्वेक्षण निजी स्तर से करने का प्रयास किया तो बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन लेकर उनके घर पहुंच गईं।
विज्ञापन
नगर विधायक ने सभी महिलाओं के नाम, पता तथा मोबाइल नंबरों की सूची भी विधानसभा में प्रस्तुत की और नए सिरे से शौचालय सर्वेक्षण कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए सरकार को वक्तव्य देने के लिए निर्देशित किया।
नगर निगम की ओर से लगाया जाएगा कैंप
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शौचालय के लिए जल्द ही नगर निगम की ओर से कैंप लगाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि कोई भी घर ऐसा न हो जिसमें शौचालय न हो।