फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   missing girl returned home in a distraught state her hair was cut and there vermilion on her forehead

पानी पीते ही उड़ गए होश: बदहवास हालत में घर पहुंची लापता लड़की, बाल कटे और माथे पर था सिंदूर

Sat, 05 Jul 2025 11:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरदारनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरदारनगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 11:01 PM IST
सार

 लड़की कुछ भी ठीक से नहीं बता पा रही है। वह बस इतना बता रही है कि जब वह ऑटो में बैठने के लिए खड़ी थी तो एक महिला ने उसे पानी पीने के लिए दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह कहां थी उसे याद नहीं है। 
 

विज्ञापन
missing girl returned home in a distraught state her hair was cut and there vermilion on her forehead
लापता लड़की वापस मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पंसरही गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की शनिवार को बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंच गई। उसके बाल कटे हुए थे और माथे पर सिंदूर था। लड़की के आने की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस ने उससे पूछताछ की और आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते दो जून की सुबह पंसरही गांव की एक नाबालिग लड़की सरदारनगर स्थित एक कॉलेज में पढ़ने गई थी। स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर आने के लिए एक ऑटो में बैठी लेकिन घर नहीं पहुंची और लापता हो गई। इस संबंध में लड़की की मां ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर लड़की के लापता होने और किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ परिजन भी लड़की की तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार को दिन में 11 बजे लापता लड़की बदहवास स्थिति में अपने घर पहुंच गई। टेलहनापार पेट्रोल पंप से बरईपार गांव को जाने वाली सड़क पर एक युवक ने लड़की को देखा तो पहचान गया। उसने लड़की को उसके घर पहुंचाया। लड़की के बाल काट दिए गए हैं। उसके माथे पर सिंदूर लगा हुआ था और स्कूल ड्रेस की जगह उसे दूसरा कपड़ा पहनाया गया था। लड़की के माथे पर चोट का भी निशान है। उसकी गर्दन पर एक मुहर भी लगा हुआ था। लड़की कुछ भी ठीक से नहीं बता पा रही है। वह बस इतना बता रही है कि जब वह ऑटो में बैठने के लिए खड़ी थी तो एक महिला ने उसे पानी पीने के लिए दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह कहां थी उसे याद नहीं है। 

विज्ञापन

परिजनों ने लड़की के घर पहुंचने की सूचना चौरीचौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ किया और जांच के लिए उसके द्वारा बताए गए स्थानों पर लेकर गई, लेकिन बताए गए स्थानों पर पहुंचने के बाद वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ हो जा रही है। लड़की के पास से चार पन्नों का एक कागज भी मिला है, जिस पर तंत्र मंत्र से संबंधित कुछ बातें लिखी हुई हैं। पुलिस लड़की से पूछताछ कर जांच कर रही है। चौरीचौरा पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

लड़की के मिलने के बाद उससे पूछताछ की गई है। लड़की कुछ भी बता नहीं पा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ठोस जानकारी मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग कुमार सिंह, सीओ चौरीचौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed