{"_id":"664a84234242da6c7e0a2c14","slug":"miscreants-took-a-woman-sleeping-outside-her-house-hostage-and-looted-her-jewellery-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-563380-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर के बाहर सो रही महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर के बाहर सो रही महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने जेवरात लूटे
विज्ञापन
फोटो
-एम्स इलाके के रामपुर बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात हुई वारदात
- पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स इलाके रामपुर बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात घर के बाहर सो रही महिला को बंधक बनाकर बदमाश जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर रविवार को तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूट के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, एम्स इलाके के सोनबरसा चौकी के रामपुर बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात करीब दो बजे बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला के गले से सोने का लाॅकेट, कान का टाॅप्स लूट लिए। घटना के समय 55 वर्षीय सुभावति देवी घर के बाहर स्थित छप्पर में सो रही थी। शनिवार रात करीब एक बजे तीन युवक आए और उनके गले का लाॅकेट तथा टऍप्स लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सोनबरसा चौकी की पुलिस भोर में घर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने लूट समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर तीनों बदमाशों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान चौरीचौरा इलाके के डुमरी गांव निवासी गया, संजय व मंगल उर्फ मोहन के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से लूट का जेवरात बरामद कर दोपहर में कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -
शराब पीने के लिए रुपया घटा तो की वारदात
पुलिस पूछताछ में मालूम चला कि तीनों रामपुर बुजुर्ग गांव के बाहर टेंट डालकर रहते हैं। वह शराब पीने के आदी हैं। रात में शराब पीने के लिए इनके पास रुपये कम थे। इसके बाद तीनों गांव में घुसे और घर के बाहर छप्पर में सो रही महिला को देख वारदात को अंजाम दे दिया। वह इससे पहले भी गांव के आसपास चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।