फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants stabbed young man making video on tik tok at Gorakhpur

टिक टॉक पर वीडियो बना रहे युवक को बदमाशों ने मारा चाकू, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 21 Apr 2020 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Apr 2020 04:49 PM IST
miscreants stabbed young man making video on tik tok at Gorakhpur
मृतक आशुतोष। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर मनबढ़ों ने टिक टॉक पर वीडियो बनाने के दौरान चाकू से हमला कर दिया। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, नई बाजार के पिपरहिया निवासी कमलेश का बेटा आशुतोष मंगलवार सुबह टहलते हुए माईधिया पोखर स्थित एक ग्राउंड में टिक टॉक वीडियो बना रहा था।


इस दौरान एक बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और आशुतोष से किसी बात को लेकर बहस करने लगे। इस बीच तीनों में हाथापाई होने लगी, बदमाशों ने आशुतोष को बगल के गेहूं के खेत में ले जाकर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा और घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को दे दी है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है। अभी घरवालो ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed