{"_id":"5f5b67d400f233409b1e8f66","slug":"miscreants-looted-1-40-lakh-from-finance-company-manager-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: असलहा दिखाकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से बाइक सवारों ने लूटा 1.40 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: असलहा दिखाकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से बाइक सवारों ने लूटा 1.40 लाख
Fri, 11 Sep 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, जगतबेला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, जगतबेला (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के बंजरहा गांव से कलेक्शन कर उस्का गांव की तरफ जा रहे फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को असलहा के बल पर 1.40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाशों ने पहले मैनेजर को असलहा दिखाकर रोका और फिर धक्का देकर बंधे से नीचे गिराकर डिक्की में रखा रुपया, फिंगर मशीन, टैबलेट, आदि लूटने की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मैनेजर के बताए हुलिया के हिसाब से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के रसड़ा इलाके के गौरा चौर गांव निवासी सतीश यादव भारत फाइनेंस कंपनी में मैनेजर है। पीपीगंज में कंपनी का स्थानीय कार्यालय है, मुख्य कार्यालय हैदराबाद में है। शुक्रवार की दोपहर में सतीश अपनी बाइक से बंजरहा गांव गए थे। वहां से रुपये का कलेक्शन कर उस्का गांव की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
सतीश अभी गांव के बाहर बंधे पर पहुंचे थे कि वहां पर तीन बदमाशों ने मैनेजर की बाइक को रोक ली और मारपीट कर उन्हें बंधे के नीचे धक्का दे दिया। बाइक की चाभी निकाल डिक्की में रखे रुपये सहित अन्य सामान लेकर एक ही बाइक से तीनों बदमाश डोहरिया की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
घटना के बाद मैनेजर सतीश ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के ही दुर्बल यादव सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को लूट की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी नीरज राय, एसपी नार्थ अरविंद पांडे, सीओ कैंपियरगंज, एसपी क्राइम व क्राइम ब्राच की टीम मौके पर पहुंच गई।
टीम के लोगों ने कंपनी के मैनेजर से बदमाशों के चेहरे के बारे में पूछताछ करने के साथ यह जानने की कोशिश की कि वह इतने पैसे कहां से वसूल कर ले आ रहे थे। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।