{"_id":"5f041428f513ee191516f8f0","slug":"miscreants-fired-on-saraf-and-looted-four-kg-of-silver-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सराफ से लूटा चार किलो चांदी व नकदी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सराफ से लूटा चार किलो चांदी व नकदी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के ढेबरा-डकवा बाजार के बीच बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी अतुल वर्मा और उनके चचेरे भाई सन्नी वर्मा पर हवाई फायरिंग कर चार किलो चांदी और बीस हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डकवा निवासी अतुल वर्मा की ढेबरा बाजार में सोने चांदी की दुकान है। सोमवार की रात आठ बजे दुकान बंद करने के बाद वह चचेरे भाई सन्नी के साथ घर जाने के लिए निकले। रास्ते में दोनों मोमो खाने लगे। फिर बाइक से घर की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान जैसे ही वह बंधे पर पहुंचे थे कि हेलमेट लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। रोकते ही फायरिंग की और फिर चांदी और नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना से डरे दोनों भाइयों ने घर जाकर पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में वस्तुस्थिति सामने आ जाएगी।