{"_id":"5fccab711b203d363c22fce9","slug":"miscreants-beaten-pujari-of-tarkulaha-temple-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरकुलहा मंदिर में वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने पुजारी को पीटा, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरकुलहा मंदिर में वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने पुजारी को पीटा, एफआईआर
Sun, 06 Dec 2020 03:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा इलाके के प्रसिद्ध चेतक की देवी पीठ के पुजारी दिनेश त्रिपाठी को शनिवार को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर के पास चुनरी बिछाकर वसूली करने से मना करने पर वारदात की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल पुजारी दिनेश त्रिपाठी ने तहरीर मे लिखा है कि रोज की भांति मैं तरकुलही माता मंदिर में पूजा करने गया था और वहीं पर चुनरी बिछाकर आने वाले श्रद्धालुओं से वसूली की जाती है। इस बात को लेकर मैंने विरोध किया तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने राजेश, लड्डू सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन