{"_id":"62ff132bb4d0353f53129fa8","slug":"miscreants-beat-up-youth-in-barhalganj-damaged-idol-of-shri-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बड़हलगंज में बदमाशों ने युवकों को पीटा, श्रीकृष्ण की मूर्ति क्षतिग्रस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बड़हलगंज में बदमाशों ने युवकों को पीटा, श्रीकृष्ण की मूर्ति क्षतिग्रस्त की
Fri, 19 Aug 2022 10:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:05 AM IST
सार
इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्रा ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति टूट गई है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी भीम आर्मी सेना से जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झुमिला बाजार इलाके के मंगलपुर ब्रम्ह बाबा स्थान के पास बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट में जहां 4 लोग चोटिल हो गए। वहीं, भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई।
मूर्ति टूटने की खबर पाते ही गांव के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज क्षेत्र के रजौली गांव के राजन गौड़, छोटू गौड़, भीम यादव, गोलू सैनी आदि बृहस्पतिवार रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मदरिया से ट्रैक्टर-ट्राली से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति गांव लेकर आ रहे थे। रास्ते में झुमिला से दलुआघाट जाने वाले मार्ग पर महुलिया के कुछ मनबढ़ों ने अपशब्द कहते हुए कटाक्ष किया।
विज्ञापन
भीम यादव ने गाली का विरोध करने पर मनबढ़ चुप हो गए। रजौली के युवक मूर्ति लेकर आगे बढ़े। लेकिन, रास्ते में बदमाशों ने फिर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जिससे ट्राली पर बैठे रजौली के चार लोग घायल हो गए। इस दौरान मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्रा ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति टूट गई है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी भीम आर्मी सेना से जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही।