फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreant Rajan Mishra raped the woman by taking her to a room in Padri Bazar of Shahpur area. It is alleged that during this time he also made a video and then demanded extortion by threatening to make it viral.

Gorakhpur News: इतनी गोली मारूंगा... कोई पहचान भी नहीं पाएगा

Fri, 09 Jun 2023 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Miscreant Rajan Mishra raped the woman by taking her to a room in Padri Bazar of Shahpur area. It is alleged that during this time he also made a video and then demanded extortion by threatening to make it viral.
फोटो
विज्ञापन

- महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी
- शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी राजन मिश्रा को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में कमरे में ले जाकर बदमाश राजन मिश्रा ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगी। 26 मई को आरोपी ने जबरन दुष्कर्म कर गर्भ निरोधक गोली खिला दी। मना करने पर तमंचा सटाकर उसने कहा कि इतनी गोली मारूंगा कि कोई पहचान भी नहीं पाएगा।
बुधवार रात पुलिस ने आरोपी राजन और उसके दोस्त पवन तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर राजन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

आरोपी सरदेंदु मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा महराजगंज जनपद के भिटौली बाजार थाना क्षेत्र के राज मंदिर निवासी है। वर्तमान में मोहनापुर के नाई टोला में किराये के कमरे में रहता है। महिला ने तहरीर में लिखा है कि पति से उनका पारिवारिक विवाद कई वर्षों से है, जिसका मुकदमा गोरखपुर कचहरी में चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक मुकदमे की पैरवी करने कचहरी में जाने के दौरान ही मुलाकात राजन मिश्रा से हो गई। राजन ने न्यायालय के कार्यों में मदद करने का विश्वास दिलाकर मुझसे बात करने लगा।
बातों बातों में फंसाकर मजबूरी का फायदा उठाकर उसने कई बाद दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो भी बना ली और फिर 26 मई को न्यायालय के पास से जबरन बाइक पर बैठाकर अपने कमरे में ले गया जहां फिर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।
इस दौरान उसने गर्भ निरोधक गोली भी खिला दिया और विरोध करने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। घर जाने पर अगले दिन 27 मई को राजन ने अपने दोस्त पवन तिवारी से फोन कराकर दुष्कर्म करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
उसने कहा कि अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा, नहीं तो रुपयों का इंतजाम कर लो। बाद में पता चला कि राजन मिश्रा शातिर बदमाश है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

................
राजन पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
राजन पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। बलिया के बैरिया थाने में गुंडा एक्ट, यहीं पर हत्या और हत्या की कोशिश, लूट, रंगदारी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, गोरखपुर के सहजनवां में हत्या और आर्म्स एक्ट, कोतवाली महराजगंज में आर्म्स एक्ट का केस पहले से दर्ज हैं। वह शातिर किस्म का बदमाश है। अब दुष्कर्म में पकड़े जाने के बाद पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed