{"_id":"635cdd6e1319601655186353","slug":"misbehavior-with-policeman-who-went-to-immerse-the-idol-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मूर्ति विसर्जन कराने गए सिपाही के साथ बदसलूकी, मनबढ़ों ने फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मूर्ति विसर्जन कराने गए सिपाही के साथ बदसलूकी, मनबढ़ों ने फाड़ी वर्दी
Sat, 29 Oct 2022 01:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:32 PM IST
सार
कांस्टेबल राहुल यादव और मनोज यादव डुमरी खास के बंधू सिंह स्मारक के पास मूर्ति विसर्जन कराने में लगे थे तभी आधा दर्जन युवक पहुंचे और तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। जिससे आने जाने वाले लोग डर और सहम जा रहे थे। दोनों सिपाहियों ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो सभी युवक सिपाहियों से भीड़ गए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास में गुरुवार की शाम मूर्ति विसर्जन कराने के लिए पहुंचे चौरीचौरा के एक सिपाही के साथ बदसलूकी की गई। डुमरी खास गांव के युवकों ने गाली गलौज करते हुए सिपाही की वर्दी को भी फाड़ दिया। पीड़ित सिपाही ने एक नामजद व पांच छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
चौरीचौरा थाना पर तैनात कांस्टेबल राहुल यादव और मनोज यादव डुमरी खास के बंधू सिंह स्मारक के पास मूर्ति विसर्जन कराने में लगे थे। इसी दौरान आधा दर्जन युवक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पहुंचे। दोनों सिपाहियों ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो सभी युवक सिपाहियों से भीड़ गए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज करने लगे।
युवकों ने कांस्टेबल राहुल की वर्दी को फाड़ दिया और उनका बैज नोंच लिया। सिपाहियों ने जब फोर्स मंगाने की बात की तो युवक वहां से भागने लगे। भागते समय सिपाहियों ने एक युवक की गाड़ी को पीछे से खींच लिया। जिससे वह अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
कांस्टेबल राहुल यादव की तहरीर पर चौरीचौरा थाने में आरोपी युवक डुमरी खास निवासी अनिल मौर्या पुत्र दूधनाथ मौर्या व पांच छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।