{"_id":"5f553d178ebc3e43c92d953a","slug":"minor-girl-wedding-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp364568316","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नाबालिग लकड़ी का निकाह कराया, मां-बाप पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नाबालिग लकड़ी का निकाह कराया, मां-बाप पुलिस हिरासत में
Mon, 07 Sep 2020 12:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में एक वर्ष पूर्व घरवालों द्वारा नाबालिग लड़की का निकाह कराने का मामला सामने आया है। पति उसे साथ ले जाने के लिए आया तो उसने मना कर दिया, जिससे विवाद हो गया। नाराज लोगों ने पति की पिटाई कर दी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस नाबालिग लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के एक व्यक्ति ने अपनी 15 साल की बेटी की शादी एक साल पहले बहराइच में कर दी थी। शादी के बाद लड़की अपने पति के साथ ससुराल गई। इधर, जब वह मायके आई तो अब पति के साथ जाने से इनकार कर रही है।
लड़की का आरोप है कि ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हैं। रविवार को पति उसे विदा कराने आया तो उसने जाने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद मामला भटहट चौकी पहुंच गया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के बताने के अनुसार लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं। ऐसे में उनका निकाह कराना ही अपराध है। नाबालिग के मां-बाप को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।