फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minor boy died in road accident during High Speed Car Entered in Bus at siddharthnagar

यूपी: बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी बस में घुसी, मासूम की मौत

Wed, 21 Apr 2021 06:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Apr 2021 06:33 PM IST
सार

हादसे में कार सवार एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बांसी पीएचसी पहुंचाया गया

विज्ञापन
minor boy died in road accident during High Speed Car Entered in Bus at siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के डुमरियागंज- बांसी मार्ग पर स्थित झहरांव गांव के पास बुधवार को एक बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी बस में घुस गई। हादसे में कार सवार एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बांसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल बुजुर्ग गांव निवासी शंकर (30) डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जमौतिया गांव में अपने ससुराल पत्नी रीता (28) बेटी अनुष्का (3) और पुत्र आरव को लाने के लिए गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान शंकर पत्नी और बच्चों समेत नउगांव चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। ऐसे में डुमरियागंज की तरफ से आ रही कार ने इन लोगों को बैठा लिया। अभी पथरा थाना क्षेत्र के डुमरियागंज- बांसी मार्ग पर स्थित झहराव गांव के पास पहुंचे ही थे कि कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बस में घुस गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस की मदद से उन्हें बांसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने डेढ़ वर्षीय आरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

पथरा थानाध्यक्ष राम दरस आर्य ने बताया कि घटना की सूचना पर हम लोग पहुंच गए थे। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। कार चालक और कार के मालिक का अभी तक पता नहीं लग पा रहा है। कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed