{"_id":"5f916d980b1213022307947d","slug":"minor-boy-commits-suicide-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत की कुंडी में लटका मिला किशोर का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत की कुंडी में लटका मिला किशोर का शव, आत्महत्या की आशंका
Thu, 22 Oct 2020 05:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में तहसील रोड स्थित ग्राम बेलपार पंडित में मकान बनवाकर रह रहे परिषदीय विद्यालय भाटपाररानी के शिक्षक अजय सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह का शव बृहस्पतिवार को सुबह छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। किशोर के किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीएन सिंह ग्राम बेलपार पंडित में मकान बनवाकर रहते हैं। वे मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। यहीं एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार के साथ यहीं रहने लगे। उनके दूसरे नंबर के पुत्र अजय सिंह परिषदीय विद्यालय भाटपाररानी में शिक्षक एवं एबीआरसी पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक बुधवार रात अजय सिंह का बेटा सौरभ सिंह रात में खाना खाने के बाद अपने माता-पिता से यह कहा कि वह अपने बाबा के कमरे में पढ़ने के लिए जा रहा है। वह अपने बाबा के पास न जाकर सीढ़ी के रास्ते मकान की छत पर पहुंचा और छत पर बने कमरे में पहुंचकर छत की कुंडी से दुपट्टा के सहारे लटकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सुबह बगल के मकान की एक महिला की नजर कमरे के खिड़की से लटके हुए शव पर पड़ी। महिला तुरंत शिक्षक के घर पहुंची और बताया कि छत के कमरे में कोई शव लटक रहा है। सब लोग जब ऊपर छत पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर अवाक हो गए।
परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने शव को नीचे उतरवाया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसओ ने बताया कि सौरभ सिंह का शव छत की कुंडी से लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति मालूम होगी।