फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister in charge Dharampal Singh will come gorakhpur today for three-day tour

गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, विकास कार्यों की जांचेंगे रफ्तार

Thu, 05 May 2022 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 May 2022 10:11 AM IST
सार

प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर मंडल में आएंगे। यहां विकास कार्यों की जांचेंगे रफ्तार, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन
Minister in charge Dharampal Singh will come gorakhpur today for three-day tour
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

विस्तार

गोरखपुर जिले के प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे। वह यहां सड़क मार्ग से शाम सात बजे गोरखपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 7:30 बजे से सभी सांसद, विधायक के साथ बैठक करेंगे। 7:45 बजे से पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और रात आठ बजे रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। सुबह 10 से 10:30 बजे तक कमिश्नर, आईजी से वार्ता करेंगे और फिर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करेंगे। 1:15 बजे कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 2:30 से 3:45 बजे तक गोशाला, कान्हा उपवन, गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। चार बजे से मेयर के आवास पर पार्षद और नगर के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम पांच बजे बिजली घर का निरीक्षण और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:30 बजे से किसी गांव में चौपाल लगाएंगे और गांव में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री अगले दिन शनिवार को सुबह आठ बजे महराजगंज प्रस्थान कर जाएंगे। उसी दिन रात 9:30 बजे महराजगंज से गोरखपुर होते हुए लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed