फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister Dharampal Singh said One and a half rupees kg will be bought dung

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह बोले: डेढ़ रुपये किलो खरीदा जाएगा गोबर, बनाई जाएगी सीएनजी

Sat, 07 May 2022 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 May 2022 11:22 AM IST
सार

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भूसे की समय से खरीदारी न करने वाले गोरखपुर सहित 27 जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को नोटिस दिया गया है। भूसा खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

विज्ञापन
Minister Dharampal Singh said One and a half rupees kg will be bought dung
प्रभारी मंत्रीधर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री गुलाबी देवी और संजय सिंह गंगवार ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के प्रभारी व पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार गाय के गोबर से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) बनाएगी। इसकी शुरूआत बरेली से होगी। जल्द ही गोबर गैस प्लांट लगाया जाएगा। प्रति किलोग्राम गोबर भी डेढ़ रुपये में खरीदा जाएगा। इसका सीधा फायदा पशुपालकों को मिलेगा। उनकी आय बढ़ जाएगी।  

विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे (5-7) पर गोरखपुर आए प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान निराश्रित पशुओं का मामला उठा था। इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार बढ़ रही है। गोबर गैस का प्लांट स्थापित करने और गाय के गोबर को खरीदने का निर्णय लिया जा चुका है। अब पशुपालक अपने पशुओं को निराश्रित छोड़ने से बचेंगे। निराश्रित पशुओं से बर्बाद होने वाली फसल बच जाएगी।  

विज्ञापन

हर विधायक दें 10-10 क्विंटल भूसा

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भूसा संग्रह अभियान चल रहा है। हर विधायक से 10-10 क्विंटल भूसे का सहयोग मांगा गया है। इससे निराश्रित गोवंश के पालन में दिक्कत नहीं आएगी। गोवंश संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। अभियान चला कर एक साल में सभी निराश्रित गोवंश को गो संरक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा। निराश्रित गोवंश के मसले पर जनसहयोग लिया जाएगा, क्योंकि इस पर नियंत्रण अकेले सरकार नहीं लगा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

समय से भूसा नहीं खरीदा, अब नोटिस

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भूसे की समय से खरीदारी न करने वाले गोरखपुर सहित 27 जिलों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को नोटिस दिया गया है। भूसा खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

तहसील व ब्लॉकों पर रुकें अफसर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि तहसील व ब्लॉक पर जिन अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है, उन्हें वहीं रात्रि विश्राम के निर्देश हैं। फरियादियों की रिपोर्ट न लिखे जाने की बात सामने आई तो सुधार की हिदायत दी गई। साफ कहा गया कि जो मामला सही हो, उसका मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाए। इसका पालन नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दवाओं की कमी नहीं होगी

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की कमी नहीं है। सांप और कुत्ता काटने पर इस्तेमाल में आने वाली दवा व टीके की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिला अस्पताल में बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। तहसीलों में मामलों की सुनवाई में तेजी लाई जाए।

अभियान चलाकर बनाएं राशन कार्ड

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान चलाकर नए राशन कार्ड बनाए जाएं। पात्र गृहस्थी व अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाए जाने हैं। अपात्रों के राशन कार्ड काटे जाएंगे। अंत्योदय श्रेणी के लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना है। इस दिशा में तेजी से काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed