फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minimum temperature rises by 1.9 degrees in two days, slight relief from cold at night

Gorakhpur News: दो दिन में 1.9 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, रात में ठंड से हल्की राहत

Wed, 19 Nov 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature rises by 1.9 degrees in two days, slight relief from cold at night
- रविवार को 10.7 था न्यूनतम तापमान, मंगलवार को बढ़कर हुआ 12.6 डिग्री
विज्ञापन


- आठ दिन बाद अधिकतम तापमान सामान्य से रहा अधिक, 10 नवंबर से लगातार था नीचे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। न्यूनतम तापमान के लगातार गिरावट का दौर थम गया है। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस चढ़कर मंगलवार को 12.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात में कंपकंपाती ठंड से थोड़ी राहत मिली।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.9 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। आठ दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले नौ नवंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। उसके बाद 0.5 से लेकर 1.5 डिग्री तक सामान्य से नीचे ही रहा था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11 दिनों से लगातार नीचे गिर रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान लुढककर 10.7 पर पहुंच गया था। सोमवार को गिरावट का दौर थम गया। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अभी भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे है।

---
दिन-रात के तापमान में बढ़ा अंतर बिगाड़ सकता है सेहत
अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मंगलवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। इस तरह का अंतर पिछले कुछ दिनों से लगातार बन रहा है। दिन में मौसम सामान्य रहने के कारण ऊनी कपड़े पहनकर घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं शाम चार बजे के बाद तापमान तेजी से गिर रहा है। यह उन लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है, जिन लोगों ने दिन में निकलते समय अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की और घर लौटने में देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

वर्जन-
न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही देखने को मिलेगा।

- टीबी सिंह, वैज्ञानिक सहायक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed