{"_id":"655dcb02ed43a10069067f0b","slug":"minimum-temperature-reached-14-degrees-celsius-2023-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, बेपरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, बेपरवाही पड़ेगी भारी
Wed, 22 Nov 2023 03:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:03 PM IST
सार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी तीन दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तापमान में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
राजघाट राप्ती नदी के पास का मनमोहक नजारा ।
- फोटो : राजेश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सुबह-शाम और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार की रात इस मौसम का अबतक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने से लोग घर से निकलते समय लापरवाही बरत रहे हैं। यह लापरवाही शाम को घर लौटते समय भारी पड़ रही है। यही वजह है कि इन दिनों जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब दोगुना का अंतर होने पर लोग इस मौसम को हल्के में ले रहे हैं। शाम को चार बजे के बाद से ही मौसम में सिहरन महसूस होने के चलते ठंड का अहसास हो रहा है। चिकित्सकों ने ऐसे में विशेष बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी तीन दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तापमान में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी हवा 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रही है। दो दिन में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
नवंबर में वर्ष वार मौसम की स्थिति
वर्ष...........अधिकतम...........न्यूनतम2017...........32.5................8.3
2018...........32.2................11.8
2019...........31.3................12.6
2020...........32.6.................9.8
2021...........32.3.................12.5
2022...........32.4.................12.5
नवंबर में यह है औसतन तापमान
मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर में नवंबर का औसतन तापमान अधिकतम 29.4 व न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।