{"_id":"63c2460199ef205f7f13e9b1","slug":"millionaire-beggar-death-in-mysterious-condition-in-gorakhpur-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लखपति भिखारी की रहस्यमय स्थिति में मौत, पास मिले थे 3.64 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लखपति भिखारी की रहस्यमय स्थिति में मौत, पास मिले थे 3.64 लाख रुपये
Sat, 14 Jan 2023 11:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:34 AM IST
सार
पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार खुर्द निवासी शरीफ जन्मजात मूकबधिर थे। भतीजे इनायत अली के साथ रहते थे। दशकों से गुलरिहा के भटहट मेन चौराहे पर भिक्षाटन करते फिरते थे। 16 दिसम्बर को इसी थाना क्षेत्र के बैलो निवासी अपने साथी अविनाश निषाद के साथ भटहट कस्बे होते हुए महराजगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में लखपति भिखारी की शुक्रवार को मौत हो गई। एक महीने पहले वह सड़क हादसे में घायल हुआ था। तब पुलिस को उसकी जेब से तीन लाख 64 हजार रुपये मिले थे। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका टूटी एड़ी की ऑपरेशन हुआ था। ड्रेसिंग कराने उसी अस्पताल पर गया था। ड्रेसिंग के बाद गाड़ी पर बैठते समय उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार खुर्द निवासी शरीफ जन्मजात मूकबधिर थे। भतीजे इनायत अली के साथ रहते थे। दशकों से गुलरिहा के भटहट मेन चौराहे पर भिक्षाटन करते फिरते थे। 16 दिसम्बर को इसी थाना क्षेत्र के बैलो निवासी अपने साथी अविनाश निषाद के साथ भटहट कस्बे होते हुए महराजगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
वाटर एटीएम के पास बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय पुलिस इलाज के लिए भटहट सीएचसी ले गई थी। वहां के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। घायल मूकबधिर को एंबुलेंस में बैठाते समय चौकी इंचार्ज ने घायल की तलाशी ली। उसके बाद जो नजारा देखने को मिला तो सभी दंग रहे।
विज्ञापन
घायल की जेब से तीन लाख चौसठ हजार एक सौ पचास रुपया बरामद हुए थे जो पुलिस ने जमा करा दिए थे। एक सप्ताह पहले पुलिस ने मूकबधिर के रुपये उसे वापस दे दिए थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली थी, न ही कोई कार्रवाई की गई है।