{"_id":"5e5a09748ebc3ef4087c469a","slug":"military-school-will-build-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने की थी पहल, गोरखपुर में यहां बनेगा सैनिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने की थी पहल, गोरखपुर में यहां बनेगा सैनिक स्कूल
Sat, 29 Feb 2020 12:19 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:19 PM IST
सार
- 50 एकड़ जमीन माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम कर चुका है जिला प्रशासन
- खाद कारखाना परिसर में खुलेगा स्कूल, कक्षा एक से 12वीं तक की होगी पढ़ाई
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।(file)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में सैनिक स्कूल के लिए 31 मार्च तक स्वीकृति मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जिला प्रशासन ने खाद कारखाना परिसर में 50 एकड़ जमीन माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम स्थानांतरित कर दी है। हालांकि डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि तीन से चार दिन में ही शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इसी वित्तीय वर्ष में सैनिक स्कूल की आधारशिला पड़ जाएगी।
बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधा देने एवं भारतीय सेना के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने तीन महीने पहले ही गोरखपुर में सैनिक स्कूल खोलने के लिए जिला प्रशासन को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन ने दो-तीन जगह जमीन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा था। इनमें से खाद कारखाना परिसर की जमीन मुख्यमंत्री को ज्यादा मुफीद लगी।
इसके बाद जिला प्रशासन ने 50 एकड़ जमीन, माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम स्थानांतरित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। इसका संचालन राज्य सरकार ही करेगी और वहां कक्षा एक से 12 तक कक्षाएं संचालित होंगी। सैनिक स्कूल में छात्रावास, मेस, खेलकूद का स्टेडियम समेत कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।