{"_id":"669efe238054d0bda8094a9c","slug":"migratory-bird-sun-conure-becomes-the-center-of-attraction-in-the-zoo-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-629647-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बने प्रवासी पक्षी ''''सन कॉन्योर''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बने प्रवासी पक्षी ''''सन कॉन्योर''''
Tue, 23 Jul 2024 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देखने में लव बर्ड्स की तरह खूबसूरत हैं सन कॉन्योर
जून में सीएम योगी ने किया था इनके बाड़े का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में प्रवासी पक्षी ''''सन कॉन्योर'''' इस समय दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लव बर्ड्स की तरह ही इनकी सुंदरता सभी को आकर्षित कर रही है। सन कॉन्योर मूलरूप से दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।
गोरखपुर बर्ड सोसाइटी और वी फॉर एनीमल्स ने संयुक्त रूप से पिछले माह में छह सन कॉन्योर चिड़ियों को चिड़ियाघर में डोनेट किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके बाड़े का लोकार्पण भी किया था। चिड़ियाघर में प्रवेश करने पर सबसे पहले इनका बाड़ा आ जाता है। वहां पर एक शीशा लगाया गया है, जिससे इन्हें देखना आसान हो जाता है। इनकी शानदार पंखुड़ियां, असाधारण प्रकृति और सुंदरता सभी को देखने को मजबूर कर देती हैं।
-
गोरक्षनगरी के वातावरण में ढल गए
सन कॉन्योर मूल रूप से दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं, लेकिन उचित प्रबंधन की देन से गोरक्षनगरी का वातावरण भी इन्हें पसंद आ गया है। इस समय यहां पर इनके तीन जोड़े हैं और ये सभी व्यस्क हैं। जल्द ही इनका कुनबा भी बढ़ सकता है। इसे लेकर चिड़ियाघर प्रशासन तैयारी कर रहा है। बरसात के समय ही ये प्रजनन करते हैं। इनके बाड़े में घोंसले लगा दिए गए हैं, जहां ये प्रजनन कर सकेंगे। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश सिंह ने बताया कि सन कॉन्योर को शांत वातावरण चाहिए जो चिड़ियाघर में मिल रहा है। इन्हें सूर्यमुखी के बीज, मूंगफली और जामुन खिलाया जाता है। दर्शकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।