फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Middleman absconded after selling ballast worth 99 thousand, case registered

Gorakhpur News: क्राइम की खबरें

Sat, 17 Jun 2023 06:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Middleman absconded after selling ballast worth 99 thousand, case registered
99 हजार की गिट्टी बेच रुपये लेकर बिचौलिया फरार, केस दर्ज
विज्ञापन

चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर में बन रहे फायर स्टेशन पर एक ट्रक गिट्टी गिरवाकर बिचौलिया 99 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के भटहट के अमवा निवासी नवीशेर अली गिट्टी बेचने का काम करते हैं। ट्रक से झांसी से गिट्टी लाकर गोरखपुर जनपद में दुकानदार व ठेकेदारों को बेचने का काम करते हैं। 26 मार्च को भी हमेशा की तरह उनका ड्राइवर झांसी से गिट्टी लादकर आ रहा था। तभी संत कबीरनगर ने एक व्यक्ति मिला और चौरीचौरा में बन रहे फायर स्टेशन पर गिट्टी गिराने का सौदा कर गिट्टी कार्य स्थल पर गिरवा दिया। जब भुगतान की बात हुई तो सर्वर न चलने का बहाना बना कर दो दिन टाल दिया। कई दिन बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो कार्य स्थल पर पहुंचा। तब ठेकेदार ने बताया कि गिट्टी के पैसे का भुगतान किया जा चुका है।

ब्यूरो
.........
डंपर चालक से मारपीट, शीशा फोड़ा
बड़हलगंज। क्षेत्र के मदरहा घाट पर बालू लोड करने जा रहे डंपर को मदरिया कुटी के पास बीच रास्ते से हटने की बात को लेकर एक बाइक पर सवार तीन मनबढ़ युवकों से चालक का विवाद हो गया। आरोपियों ने ट्रक चालक से मारपीट करने के साथ ही शीशा तोड़ दिया। पुलिस चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मऊ जनपद के घोसी बड़ागांव निवासी वाहन चालक गुड्डू यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार की रात पौने नौ बजे खाली डंपर लेकर बड़हलगंज क्षेत्र के सरयू तट स्थित मदरहा घाट पर बालू लोड करने जा रहा था। मदरिया कुटी के बीच रास्ते में एक बाइक पर तीन सवार व्यक्ति खड़े थे। हार्न बजाते हुए हटने के लिए कहा तो नाराज होकर खलासी राम लखन को गाड़ी से खींच कर मारना पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों युवकों ने ईंट पत्थर से डंपर का शीशा तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि चालक की तहरीर पर तीन नामजद सीताराम, चंद्रिका व राजन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed