Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Middle-aged man who left Mumbai to attend trial has been missing for 17 days

Gorakhpur News: मुंबई से मुकदमे की तारीख देखने निकला अधेड़ 17 दिन से लापता

Sun, 07 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man who left Mumbai to attend trial has been missing for 17 days
शिकायत लेकर सिकरीगंज थाने पहुंची पत्नी, अनहोनी की जताई आशंका
विज्ञापन

सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी एक महिला ने अपने पति के रहस्यमय ढंग से लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। महिला का कहना है कि उनके पति 20 मई को मुकदमे की तारीख देखने के लिए मुंबई से गांव के लिए निकले थे। वह न तो वह गांव पहुंचे और न ही मुंबई लौटे। 17 दिन बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने पुलिस से पति की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

बारीगांव निवासी कोमल सिंह ने थाना प्रभारी सिकरीगंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने पति उमेश सिंह के साथ मुंबई के मीरा रोड क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती हैं। 20 मई 2026 को उनके पति गांव बारीगांव में चल रहे एक मुकदमे की तारीख देखने के लिए निकले थे। महिला के अनुसार, गांव के लिए रवाना होने के बाद से पति का कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वह अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि के साथ किसी तरह जीवनयापन कर रही है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। सीओ खजनी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed