फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Middle-aged dead body found near Nadavar bridge in deoria

देवरिया: नदावर पुल के समीप अधेड़ का शव मिला, मौके से बैग व साइकिल बरामद

Fri, 29 Oct 2021 05:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Oct 2021 05:39 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के नदावर पुल के समीप सड़क के किनारे अधेड़ का शव लोगों ने देखा। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ।

विज्ञापन
Middle-aged dead body found near Nadavar bridge in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के नदावर पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर एक अधेड़ का शव लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एक साइकिल, बैग व झोला बरामद हुआ। हालांकि, अभी परिवार के लोग नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के नदावर पुल के समीप सड़क के किनारे अधेड़ का शव लोगों ने देखा। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन


 इसमें उसका नाम अशोक कुमार श्रीवास्तव व पिता का नाम राम अशीष सिंह दर्ज है। जिसका पता गोपालगंज जनपद के नालंदा धनवाडीह गांव है। पुलिस ने उस पते पर घरवालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि नदावर पुल के समीप एक शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या गोपालगंज से साइकिल से आया था अधेड़

नदावरपुल पर अधेड़ के मिले शव के बाद लोग तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। मौके से एक साइकिल, बैग व झोला बरामद हुआ। साइकिल का चैन उतरा हुआ था, साइकिल खड़ी हालत में मिली। मृतक के पॉकेट से जो आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसके नाम के टाइटिल में श्रीवास्तव तथा पिता की टाइटिल में सिंह दर्ज है। जो संदेह पैदा कर रहा है।

लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि हत्या कर मामले को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए साइकिल व बैग रख दिया गया हो। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक वहां शव कैसे आ गया है, पता ही नहीं चला। क्या मृतक गोपालगंज से साइकिल द्वारा नदावरपुल के समीप पहुंचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed