फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Middle-aged bike rider dies in road accident

Gorakhpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sun, 26 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged bike rider dies in road accident
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के औरहिया तिराहे के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार बालापार निवासी दशरथ (39) पुत्र बसंत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे दशरथ अपनी बाइक से जीतपुर की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह औरहिया मोड़ के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। परिजनों के अनुसार, दशरथ की शादी हुई थी, लेकिन संतान नहीं होने के कारण दंपती के बीच विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। दशरथ मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था और पिछले कुछ समय से बाहर रहकर काम कर रहा था। वह करीब तीन दिन पहले ही घर लौटा था। सूचना पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed