फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MGUG's Aniket becomes NPU's student ambassador

Gorakhpur News: एमजीयूजी के अनिकेत बने एनपीयू के स्टूडेंट एम्बेसडर

Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
MGUG's Aniket becomes NPU's student ambassador
अनिकेत मल्ल, छात्र, एमजीयूजी।
नेचर पॉजिटिव यूनिवर्सिटी की ओर से सत्र 2025-26 के लिए किया गया चयनित
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल है एनपीयू
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के छात्र अनिकेत मल्ल को नेचर पॉजिटिव यूनिवर्सिटी (एनपीयू) की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए स्टूडेंट एम्बेसडर के रूप में चयनित किया गया है। यह चयन उनकी पर्यावरणीय समझ, नेतृत्व क्षमता व सतत विकास के प्रति सशक्त दृष्टिकोण के चलते हुआ है।


एनपीयू, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य विश्वभर के उच्च शिक्षा संस्थानों को जैव विविधता संरक्षण, प्रकृति पुनर्स्थापन और सतत विकास के लिए प्रेरित करना एवं सक्षम बनाना है। अनिकेत अब एनपीयू स्टूडेंट एम्बेसडर प्रोग्राम के तहत विभिन्न ऑनलाइन वर्कशॉप, कैंपस आधारित गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और प्रोजेक्ट्स में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह वैश्विक छात्र नेटवर्क का हिस्सा बनकर अपने विचार, अनुभव और परियोजनाएं दुनियाभर के छात्रों और विशेषज्ञों के साथ साझा करेंगे। अनिकेत मल्ल के चयनित होने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. विमल कुमार दुबे सहित विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed