फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MGUG illuminated by 2,100 lamps; conveyed a message of commitment to service.

Gorakhpur News: 2100 दीपों से जगमगाया एमजीयूजी, सेवा संकल्प का दिया संदेश

Fri, 18 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
MGUG illuminated by 2,100 lamps; conveyed a message of commitment to service.
गोरखपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम हुआ। ऑडिटोरियम और परिसर स्थित मंदिर में 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों के जरिए सेवा, समर्पण, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को निरंतर प्रज्ज्वलित रखने का संदेश है। कार्यक्रम में उप कुलसचिव श्रीकांत, डॉ. धनंजय पांडेय, लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, रवि निषाद, अनिल पटेल, डॉ. श्रद्धा सिंह, अभिनव सिंह राठौर समेत शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed