{"_id":"63e73daa5aaf2426be085dc9","slug":"metro-station-will-be-built-in-gorakhpur-railway-station-premises-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगा मेट्रो स्टेशन, एजेंसी तैयार कर रही डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बनेगा मेट्रो स्टेशन, एजेंसी तैयार कर रही डिजाइन
Sat, 11 Feb 2023 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:33 PM IST
सार
रेलवे प्रशासन ने तकनीकी एवं वित्तीय उपयोगिता के अध्ययन के लिए मेसर्स एरीनेम कन्सलटेन्सी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को कंसलटेंट नियुक्त किया है। पिछले दिनों इस एजेंसी ने महाप्रबंधक और अधिकारियों के सामने डिजाइन को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे स्टेशन को सेंटर ऑफ सिटी के रूप में विकसित करने की योजना का खाका तैयार किया जा रहा है। गोरखपुर में चलने वाली मेट्रो का एक स्टेशन, रेलवे स्टेशन परिसर में भी बनेगा। इस प्रस्ताव को रेलवे स्टेशन भवन को पुनर्विकसित करने की योजना में शामिल कर लिया गया है। अब एजेंसी नए सिरे से इसकी डिजाइन तैयार कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने तकनीकी एवं वित्तीय उपयोगिता के अध्ययन के लिए मेसर्स एरीनेम कन्सलटेन्सी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को कंसलटेंट नियुक्त किया है। पिछले दिनों इस एजेंसी ने महाप्रबंधक और अधिकारियों के सामने डिजाइन को प्रस्तुत किया। जिसे देखने के बाद अफसरों ने उसमें मेट्रो स्टेशन को भी शामिल करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया गया है कि डिजाइन इस प्रकार का तैयार करें कि स्टेशन का प्रवेश और निकास द्वार सड़क की ओर न होकर स्टेशन परिसर में हो।
विज्ञापन
वहीं, एफओबी (फुट ओवरब्रिज) से सीधे लिंक करने को भी कहा गया। मेट्रो स्टेशन के पास ही चार पहिया वाहनों के लिए भी जगह दिया जाएगा। साथ ही स्काईवॉक से भी इसे जोड़ने की योजना है ताकि यात्री मेट्रो स्टेशन से निकालकर सीधे रेलवे बस अड्डे तक जा सके। एक महीने में डिजाइन को अंतिम रूप देकर रेलवे बोर्ड भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन