{"_id":"63c25bee6d7ce7220014839a","slug":"meritorious-students-showed-talent-in-science-model-competition-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Mahotsav 2023: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा, 300 मॉडल किए गए प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Mahotsav 2023: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा, 300 मॉडल किए गए प्रस्तुत
Sat, 14 Jan 2023 01:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:08 PM IST
सार
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के अभिषेक पांडेय को प्रथम, एमपी इंटर कॉलेज के अंजल कुमार यादव द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आयुश तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र वीर बहादुर सिंह, नक्षत्रशाला में गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत चल रही विज्ञान प्रदर्शनी में 300 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बेहतर मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। कहा कि ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने से वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के अभिषेक पांडेय को प्रथम, एमपी इंटर कॉलेज के अंजल कुमार यादव द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आयुश तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सूर्य मणि त्रिपाठी, आरीब जैनब, प्रतीक राज जायसवाल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में आदित्य त्रिपाठी प्रथम, इंद्रजीत सिंह द्वितीय एवं तृतीय स्थान निलेश सिंह ने प्राप्त किया। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में सदानन्द साहनी प्रथम, कृष्णा वर्मा द्वितीय ओर अक्षिता श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में आदर्श सिंह प्रथम, अनुष्का सिंह द्वितीय और स्वाति निगम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में हिमांशु पांडेय प्रथम, अर्श मिश्रा द्वितीय और शक्ति मद्धेशिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एलएफएस, दूसरे स्थान पर पीबीएन पब्लिक स्कूल और तीसरे स्थान पर सेंट लॉरेंस स्कूल को मिला।
विज्ञान निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शगुन पांडेय को प्रथम, द्वितीय अनुराग कुमार और तीसरा स्थान अंजली पांडेय को मिला। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र सेंसरयुक्त इंटलिजेंसट जूता रहा। कार्यक्रम में केआईपीएम के चेयरमैन आरडी सिंह, प्रो. गोविंद्र पांडेय, प्रो परमहंस पाठक, डॉ.आदित्य पांडेय, डॉ. हसन, देवेंद्र कुमार दूबे, सुरेश कुमार, अशोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।