{"_id":"5f4d0270609d957759506013","slug":"men-murder-in-love-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंधों में हुई थी 'राजकुमार' की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम संबंधों में हुई थी 'राजकुमार' की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 31 Aug 2020 07:30 PM IST
vivek shukla
इंद्रेश यादव, धनघटा।
इंद्रेश यादव, धनघटा।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में राजकुमार हत्याकांड का मामला गरमाता जा रहा है। यहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बालमपुर निवासी राजकुमार की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। अब तक पुलिस द्वारा चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ और कॉल डिटेल की जांच में प्रेम संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्र भी ऐसा ही संदेश होने का इशारा कर रहे हैं।
ये है पूरा मामला
रविवार को डेबरी अशरफपुर मार्ग पर डेबरी गांव के दक्षिण पानी भरे गड्ढे में बालमपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामानंद की लाश मिली थी। पीड़ित पिता ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही राजकुमार के बाद गायब मोबाइल का पता लगाने व कॉल डिटेल की जांच में पुलिस जुट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस हत्यारोपियों के करीब तक पहुंच चुकी है। कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला है कि अंतिम बार राजकुमार और एक युवती के बीच 35 मिनट तक मोबाइल से बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
राजकुमार और युवती के बीच प्रेम संबंध था। युवती से मिलने ही राजकुमार गया था और बाद में हत्या हो गई। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसओ सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राजकुमार की मौत सिर में गंभीर चोट से हुई है। पुलिस उसके हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। प्रेम संबंध में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस बाबत कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।