फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Men murder in love at sant kabir nagar

प्रेम संबंधों में हुई थी 'राजकुमार' की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 31 Aug 2020 07:30 PM IST
vivek shukla इंद्रेश यादव, धनघटा।
इंद्रेश यादव, धनघटा। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Men murder in love at sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर में राजकुमार हत्याकांड का मामला गरमाता जा रहा है। यहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बालमपुर निवासी राजकुमार की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। अब तक पुलिस द्वारा चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ और कॉल डिटेल की जांच में प्रेम संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्र भी ऐसा ही संदेश होने का इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रविवार को डेबरी अशरफपुर मार्ग पर डेबरी गांव के दक्षिण पानी भरे गड्ढे में बालमपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामानंद की लाश मिली थी। पीड़ित पिता ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही राजकुमार के बाद गायब मोबाइल का पता लगाने व कॉल डिटेल की जांच में पुलिस जुट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस हत्यारोपियों के करीब तक पहुंच चुकी है। कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला है कि अंतिम बार राजकुमार और एक युवती के बीच 35 मिनट तक मोबाइल से बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार और युवती के बीच प्रेम संबंध था। युवती से मिलने ही राजकुमार गया था और बाद में हत्या हो गई। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


एसओ सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राजकुमार की मौत सिर में गंभीर चोट से हुई है। पुलिस उसके  हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। प्रेम संबंध में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस बाबत कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed