फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Melting increased due to westerly wind, now there is a possibility of sunshine after dense fog

Gorakhpur News: पछुआ हवा से गलन बढ़ी, अब घने कोहरे के बाद धूप खिलने की संभावना

Sun, 21 Jan 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to westerly wind, now there is a possibility of sunshine after dense fog
शनिवार को न्यूनतम तापमान में कमी आई, आज से मौसम का मिजाज बदलने के आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। शनिवार को दिनभर चली पछुआ हवा के चलते आकाश थोड़ा साफ हुआ। धूप तो नहीं खिली, लेकिन दोपहर में सर्दी का असर कम रहा। शाम होते-होते ठंड का असर फिर बढ़ गया। रविवार सुबह घना कोहरा और दोपहर तक धूप निकलने के आसार हैं।
एक सप्ताह से मौसम बेहद सर्द है। हिमालयी क्षेत्र से चली हवा के चलते न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी नीचे आ गया था। शुक्रवार को तापमान बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंचा था। शनिवार की भोर में इसमें एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह नौ डिग्री पर रहा। दिन के तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात में घने कोहरे का अनुमान है। रविवार की दोपहर में हल्की धूप निकलने का अनुमान है। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और गुनगुनी धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed