{"_id":"657d52e7eb0424f967053da7","slug":"melting-increased-due-to-snowfall-on-mountains-in-gorakhpur-2023-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस
Sat, 16 Dec 2023 01:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:03 PM IST
सार
फिजीशियन डॉ. राजीव जायसवाल ने बताया कि सर्दी में लापरवाही आपको भी बीमार कर सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते हुए दिन के वक्त हल्का स्वेटर लेकिन रात के वक्त अगर आप निकल रहे हैं तो भारी स्वेटर पहन कर ही बाहर निकलें क्योंकि सबसे कम तापमान रात के वक्त का ही रहता है।
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए यातायात चौराहे के पास आग जला कर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर गोरखपुर में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को रात का तापमान लुढ़क कर 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन का सबसे सर्द रात थी। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। रात और दिन के तापमान में करीब 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। वहीं, लापरवाही करने वाले बीमार पड़ रहे है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे बाद ही तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, लेकिन उसके बाद तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट आ गई।
विज्ञापन
हालांकि अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन में तापमान 24 व 25 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोग हॉफ जैकेट या स्वेटर पहन कर निकल रहे है लेकिन शाम को कांपते हुए घर लौट रहे। इस लापरवाही के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फर्जी आईकार्ड जारी कर भाजपा नेता सहित कई से जालसाजी, केस दर्ज
Trending Videos
ऐसे गिरा तापमान
-14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस।
-13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस।
- 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस।
- 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर समस्या का होगा समाधान
गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें
फिजीशियन डॉ. राजीव जायसवाल ने बताया कि सर्दी में लापरवाही आपको भी बीमार कर सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते हुए दिन के वक्त हल्का स्वेटर लेकिन रात के वक्त अगर आप निकल रहे हैं तो भारी स्वेटर पहन कर ही बाहर निकलें क्योंकि सबसे कम तापमान रात के वक्त का ही रहता है। गर्म कपड़े पहनकर बाहर जाएंगे तो कभी भी सर्दी से आपको जुकाम, खांसी या बुखार जैसी शिकायतें नहीं होंगी। बच्चों को भी बाहर ले जाएं तो उनके कान ढक दें और उनको गर्म कपड़े ही पहना कर बाहर लेकर जाएं।