फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mega block: Work continued for five and a half hours, many trains were affected

मेगा ब्लॉक : साढ़े पांच घंटे चला काम, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

Wed, 16 Apr 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mega block: Work continued for five and a half hours, many trains were affected
- रेलवे स्टेशन के उत्तरी और दक्षिणी लाइन के साथ ही प्लेटफॉर्म नौ की ओर कराया गया काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमाॅडलिंग के चौथे दिन मंगलवार को नान इंटरलाॅकिंग के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक साढ़े पांच घंटे तक काम चला। इस दौरान उत्तरी और रेल लाइनें बंद रहीं। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ की ओर केबिल डालने का काम किया गया। इसके साथ ही उत्तरी ओर तीसरी रेल लाइन और विद्युतीकरण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इस कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण से गोरखपुर समेत पूर्वांचल और बिहार के लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में सीट के लिए मारामारी है। आरपीएफ के जवान यात्रियों को लाइन लगाकर कोचों में बैठा रहे हैं। यात्रियों की यह परेशानी तीन मई तक रहेगी। हालांकि, प्री नान इंटरलाॅकिंग शुरू होते ही जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ कम होती जा रही है। प्री नाॅन इंटरलाकिंग 26 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान अधिक ट्रेनें प्रभावित नहीं की गई हैं। सभी प्लेटफार्म से ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 27 अप्रैल से तीन मई तक नाॅन इंटरलाकिंग होगी। नॉन इंटरलाॅकिंग के दौरान ट्रेनें-अधिक प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

22 दिन तक चलने वाली नाॅन इंटरलाॅकिंग के दौरान विभिन्न तिथियों में कुल 122 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। कई ट्रेनें मार्ग बदलकर व रास्ते में रुकते हुए चल रही हैं। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए कुछ निरस्त ट्रेनों का मार्ग बदलकर संचालन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............

चलाई जा सकेंगी अधिक गाड़ियां
यार्ड रिमाडलिंग पूरा होने के बाद गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट तक तीसरी लाइन चालू हो जाएगी। गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप से कार्य करने लगेगा, जिससे अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेंगी। गोरखपुर जंक्शन पर इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग सिस्टम कार्य करने लगेगा। गोरखपुर की ट्रेनें भी कंप्यूटर के माउस के इशारे से चलने लगेंगी।

................


वाराणसी के रास्ते चलेगी अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण पूर्व में दिए गए मार्ग परिवर्तन, शाॅर्ट टर्मिनेशन/ ओरिजिनेशन और पुनर्निर्धारण में परिवर्तन किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस से 18 अप्रैल से 16 मई के स्थान पर 16 अप्रैल से छह मई तक चलाई जाएगी। यह गाड़ी निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोरखपुर-पनियाहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-आलमनगर-लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

साबरमती से 17, 19, 24, 26 अप्रैल और एक मई को चलने वाली साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस साबरमती से निर्धारित समय पर प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। 24, 26 व एक मई को साबरमती से प्रस्थान करने वाली साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। बस्ती-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 19 और 21 अप्रैल को चलने वाली गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस, गोरखपुर से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। यह गाड़ी 26, 28 अप्रैल व तीन मई को बस्ती से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर से 15, 22, 29 अप्रैल और पांच मई के स्थान पर बलरामपुर से 15, 22, 29 अप्रैल व छह मई को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed