{"_id":"696e85a6a6baae75c70b428b","slug":"mega-block-45-trains-cancelled-35-diverted-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1203226-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक : 45 ट्रेनें निरस्त, 35 का रास्ता बदला- 15 से 22 मार्च तक जानिए कौन सी ट्रेन रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक : 45 ट्रेनें निरस्त, 35 का रास्ता बदला- 15 से 22 मार्च तक जानिए कौन सी ट्रेन रहेंगी निरस्त
Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन निर्माण के दौरान मेगा ब्लॉक लिया है। इस वजह से गोरखपुर से लखनऊ, आनंद विहार, मुंबई, अयोध्या, गोंडा समेत अन्य जगहों पर जाने वाले ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पढ़िए पूरी डिटेल...
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन निर्माण के दौरान 18 फरवरी से 08 मार्च तक मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान प्री-नाॅन इंटरलॉक एवं नाॅन इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते अलग-अलग तिथियों में 45 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 35 ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। इसके अलावा 11 ट्रेनें नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
निरस्त की गईं महत्वपूर्ण ट्रेनें
- 15 मार्च को 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 17 मार्च को 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
- 17 मार्च को 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस
- 18 मार्च को 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 19 मार्च को 15029 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 21 मार्च को 15030 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
- 22 मार्च को 55073 गोरखपुर-बढ़नी एक्सप्रेस
- 18 से 20 मार्च तक 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
- 19 से 21 मार्च तक 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस
- 16 से 20 मार्च तक 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस
- 17 से 21 मार्च तक 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 17 से 20 मार्च तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 18 से 21 मार्च तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस
- 17 से 19 मार्च तक 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस
19 से 20 मार्च तक 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस
- 18 से 20 मार्च तक 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 18 से 20 मार्च तक 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- 21 व 22 मार्च तक 55032 गोंड-गोरखपुर सवारी गाड़ी
- 21 से 22 मार्च तक 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी
अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी ये महत्वपूर्ण ट्रेनें
- 15 मार्च को 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
- 10 मार्च को 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस
- 13 मार्च को 15622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस
- 16 मार्च को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 16 मार्च को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
- 17 मार्च को 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
- 18 मार्च को 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस
- 17 मार्च को 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
- 18 मार्च को 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस
- 19 मार्च को 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
- 19 मार्च को 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
- 09 मार्च को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस
- 28 फरवरी से 09 मार्च तक एवं 13 से 20 मार्च तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
- 08 मार्च एवं 15 मार्च को 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 08 एवं 25 फरवरी तथा 04 मार्च को 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 11 मार्च को 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 09, 11, 16 एवं 18 मार्च को 14010 आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस
- 13 मार्च को 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस
- 09 से 20 मार्च तक 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
- 18 से 20 मार्च तक 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी
- 16 से 19 मार्च तक 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी
- 09 एवं 16 मार्च को 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 19 एवं 20 मार्च को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
- 22 फरवरी, 01 मार्च एवं 08 मार्च को 15136 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस
शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन
- 24 फरवरी, 03, 10 एवं 17 मार्च को 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस, गोंडा के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 25 फरवरी, 04, 11 एवं 18 मार्च को 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस, गोंडा स्थान पर मनकापुर से चलाई जाएगी।
- 25, 26, 27, 28 फरवरी, 01, 02, 04, 06, 08, 09, 11, 13, 15, 16 एवं 18 मार्च को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोंडा एक्सप्रेस, गोंडा के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
- 27, 28 फरवरी, 01, 02, 03, 04, 06, 08, 10, 11, 13, 15, 17, 18 एवं 20 मार्च को 11056 गोंडा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, गाेंडा के स्थान पर गोरखपुर से चलाई जाएगी।
- 02 से 20 मार्च तक 55031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी, गोंडा के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 02 से 20 मार्च तक 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, गोंडा के स्थान पर मनकापुर से चलाई जाएगी।
- 02 से 20 मार्च तक 05131 गोरखपुर-बहराइच विशेष गाड़ी बहराइच के स्थान पर सुभागपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 02 से 20 मार्च तक चलने वाली 05132 बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी, बहराइच के स्थान पर सुभागपुर से चलाई जाएगी।
- 06 मार्च को 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी, गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 08 मार्च को 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी, गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से चलाई जाएगी।
- 11 मार्च को 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस, बलरामपुर के स्थान पर लखनऊ जं. में यात्रा समाप्त करेगी।
- 17 से 20 मार्च तक 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर में यात्रा समाप्त करेगी।
- 18 से 21 मार्च तक 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस, गोरखपुर के स्थान पर गोमतीनगर से चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों का होगा दो मिनट का अस्थायी स्टॉपेज
- 15065 गोरखपुर-पनवेल एवं 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर स्टेशन पर।
- 02563/02564 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली, 02565, 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा का गाजीपुर सिटी, बलिया एवं बनारस स्टेशन पर।
- 15109/15110 छपरा-मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस गाड़ियों का मऊ एवं बनारस स्टेशन पर।