{"_id":"5e7235cb8ebc3e77505a3f92","slug":"meeting-of-officials-of-india-and-nepal-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और नेपाल के अधिकारियों की हुई बैठक, सीमा पर सभी यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और नेपाल के अधिकारियों की हुई बैठक, सीमा पर सभी यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण का आदेश
Wed, 18 Mar 2020 08:22 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के अधिकारी के साथ बैठक करने जाते डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर बॉर्डर चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीम व सीमा सुरक्षा बल नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। यह बातें डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को एसपी विजय ढुल और सीएमओ डॉ. सीमा राय के साथ अलीगढ़वा सीमा पर स्वास्थ्य जांच को लगाई गई स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण दौरान कही।
विज्ञापन
नेपाल भारत सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अलीगढ़वा एसएसबी कार्यालय पर नेपाल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीमा पर सतर्कता की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
इसके प्रभाव को रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से संयुक्त प्रयास करने की जरूरत है। बैठक के बाद सीमा पर दोनों देशों के अधिकारियों व स्वास्थ्य टीमों के साथ कोरोना वायरस से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई करने, भीड़-भाड़ से बचने व सर्दी जुकाम, बुखार आने पर उसका तुरंत निकटतम पीएचसी/सीएचसी पर उपचार कराएं।
विज्ञापन
इसके साथ ही लोगों को हाथों की साबुन से साफ-सफाई करने के विशेष सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर राज्य सरकार के 24 घंटे के हेल्प लाइन नंबर 18001805145 पर तत्काल संपर्क करें।
इस दौरान नेपाल के कपिलवस्तु जिला के सीडीओ दीर्घ नरायण पौडेल, एसपी दीप एस राणा, एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, एसएसबी सहायक कमांडेंट मनोज कुमार, जोगेंद्र उपाध्याय, सुशील शाही, एसएन मीना, कोतवाल विनोद राव, डॉ. सुबोध चंद्रा व डॉ. प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।