फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medicity has 71 plots of different sizes for 46 clinics and hospitals.

Gorakhpur News: मेडिसिटी में 46 क्लीनिक और अस्पताल के लिए अलग-अलग आकार के हैं 71 भूखंड

Sat, 17 Feb 2024 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Medicity has 71 plots of different sizes for 46 clinics and hospitals.
- भूखंड बड़े होने पर रुचि नहीं दिखाने पर जीडीए ने आकार में किया बदलाव
विज्ञापन

- अस्पताल के लिए न्यूनतम 504 व अधिकतम 4152 वर्ग मीटर रखा है क्षेत्रफल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी सेंटर में अस्पताल संचालकों की मांग पर जीडीए ने भूखंड के आकार में बदलाव कर दिया है। मेडिसिटी में क्लीनिक के भूखंड की संख्या 46 और अस्पताल के छोटे-बड़े आकार के 71 भूखंड आरक्षित किया गया है। लोगों की मांग के अनुरूप भूखंडों का आकार कम कर नए सिरे से पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 21 जनवरी से 20 फरवरी तक जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर आवेदन किया जा सकता है।

पहले मेडिसिटी में जीडीए की ओर से क्लीनिक लेन, छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के अस्पताल व डाइग्नोस्टिक लैब के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। डाक्टरों की ओर से अस्पतालों के लिए भूखंडों का आकार बड़ा होने के कारण रुचि नहीं दिखाई गई। बड़ा होने से कीमत भी अधिक रही। इस बार क्लीनिक लेन की संख्या 46 है। उसका आकार 301 से 511 वर्ग मीटर रखा गया है। अस्पतालों के लिए 71 भूखंड उपलब्ध हैं। इसका न्यूनतम क्षेत्रफल लगभग 504 वर्ग मीटर व अधिकतम क्षेत्रफल 4152 वर्ग मीटर रखा गया है। डायग्नोस्टिक लैब की संख्या 12 रखी गई है। शापिंग फार मेडिसिन की संख्या दो, कामर्शियल सात, कंवेशन शाप एक व मल्टीप्लैक्स की संख्या एक रखी गई है। इसके अलावा स्कूल के लिए अलग-अलग आकार के भूखंड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


कोट...
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी सेंटर में पहले अस्पताल का आकार बड़ा था लेकिन अब उसके आकार में बदलाव कर दिया गया है। मेडिसिटी सेंटर में क्लीनिक लेन की संख्या 46 है। उसका आकार 301 से 511 वर्ग मीटर रखा गया है। अस्पतालों के लिए 71 भूखंड उपलब्ध हैं। इसका न्यूनतम क्षेत्रफल लगभग 504 वर्ग मीटर व अधिकतम क्षेत्रफल 4152 वर्ग मीटर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed