फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medicine testing in laboratory

क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अब दवाओं की भी होगी जांच, सीएम योगी ने दिया ये निर्देश

Sun, 20 Sep 2020 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
medicine testing in laboratory
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले की क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अब खाद्य पदार्थों के साथ-साथ दवाओं की भी जांच होगी। औषधि नियंत्रण प्रणाली के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। इसी तरह वाराणसी, आगरा और मेरठ की प्रयोगशालाओं में भी अब दवाओं की जांच होगी। अभी तक इन प्रयोगशालाओं में केवल खाद्य पदार्थों की जांच की जाती थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में स्थापित क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला में अलग-अलग जिलों के खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए आते हैं। इसी क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला को मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपग्रेड करने काम शुरू किया गया है। दवाओं की जांच के लिए मशीनें लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी माह के अंत तक प्रयोगशाला को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद खाद्य पदार्थों के साथ दवाओं के नमूनों की भी जांच शुरू हो जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद काम शुरू किया गया। अगले महीने से दवाओं की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed