{"_id":"64e269a9bddfd35f5e03b904","slug":"medical-shope-owner-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-278973-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल स्टोर में घुसकर कर्मचारियों को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल स्टोर में घुसकर कर्मचारियों को पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। कस्बे के कालेज रोड स्थित गंगोत्री मेडिकल एंड सर्जिकल की दुकान में रविवार की रात कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। दुकान के दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में बुढ़नपुरा निवासी शुभम कुमार पुत्र श्रीराम भारती और विशाल कुमार पुत्र मिश्री लाल गौतम ने बताया कि गंगोत्री मेडिकल एंड सर्जिकल पर काम करते हैं। रविवार की रात बाइक सवार 12 से अधिक लोग दुकान में घुसकर पिटाई करने लगे। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने लगे। हंगामा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर जान-माल की धमकी देते हुए भाग निकले। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।