{"_id":"6a4d61071bde332bf8030dc8","slug":"medical-club-defeated-in-the-opening-match-of-the-monsoon-gold-cup-football-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1377933-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घोसी ब्रदर्स ने टाई ब्रेकर में दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घोसी ब्रदर्स ने टाई ब्रेकर में दर्ज की जीत
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को मानसून गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में घोसी ब्रदर्स ने मेडिकल क्लब को टाई ब्रेकर में 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। इसमें घोसी ब्रदर्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच में मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी विकास कुमार ने निभाई, जबकि रतन सिंह और धनश्याम सिंह सहायक रेफरी रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिवकुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि मोहम्मद नसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, इब्ने तालिब, रमन राव आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला बुधवार को शाम पांच बजे से उत्तर प्रदेश पुलिस जोन और स्टार क्लब रानीडीहा के बीच खेला जाएगा।