फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mechanical department employees will no longer see the work of electricity department

Railway News: यांत्रिक विभाग के कर्मचारी अब नहीं देखेंगे बिजली विभाग का काम, रेलवे बोर्ड के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर ने दिया निर्देश

Sun, 17 Jul 2022 12:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jul 2022 12:19 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर (पैसेंजर एंड मार्केटिंग) नीरज शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग से संबंधित जिन कार्यों को यांत्रिक विभाग के कर्मचारी देख रहे हैं, उन्हें अब बिजली विभाग के ही लोग देखेंगे
 

विज्ञापन
Mechanical department employees will no longer see the work of electricity department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे में बिजली विभाग से संबंधित जिन कार्यों को यांत्रिक विभाग के कर्मचारी देख रहे हैं, उन्हें अब बिजली विभाग के ही लोग देखेंगे। सभी जोनल रेलवे से रिपोर्ट मंगाई जाएगी कि कहां-कहां पर्यवेक्षक और स्टेशन मास्टर के कमरों को वातानुकूलित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये बातें रेलवे बोर्ड के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर (पैसेंजर एंड मार्केटिंग) नीरज शर्मा ने कहीं। शनिवार को वह रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय के सवालों को जवाब दे रहे थे। 
विज्ञापन


महामंत्री ने बताया कि दिल्ली में आयोजित रेलवे बोर्ड और नेशनल फेडरेशल ऑफ इंडियन रेलवे मेन (एनएफआईआर) के पीएनएम की बैठक में दूसरे दिन पर्यवेक्षकों के दफ्तरों को वातानुकूलित न किए जाने और बिजली विभाग के कार्य को यांत्रिक विभाग के कर्मचारी से कराने का मुद्दा छाया रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय समिति के सदस्य एके सिंह ने बढ़ते यातायात के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। प्रशासन स्तर पर एक समिति बनाने की बात कही और कहा कि फार्मासिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट के वेतन को भी सही किया जाए। बैठक के समापन सत्र में एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम राघवैया ने रेलवे में जर्जर आवासों को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से सकारात्मक सोच लाने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed