फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MD expressed displeasure, directed Chief Engineer to conduct investigation

Gorakhpur News: एमडी ने जताई नाराजगी, मुख्य अभियंता को जांच कराने का निर्देश

Thu, 21 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
MD expressed displeasure, directed Chief Engineer to conduct investigation
बिजली उपकेंद्र में नशे की हालत में लेटे कर्मचारी का वीडियो वायरल होने का मामला
विज्ञापन

जांच के लिए मुख्य अभियंता ने दो अभियंताओं की टीम गठित की, सप्ताह भीतर देनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली उपकेंद्र के कैश काउंटर पर तैनात बाबू जमीन पर ही लेट गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो का संज्ञान लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य अभियंता को मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। मुख्य अभियंता ने दो अभियंताओं की टीम गठित कर जांच सौंपी है जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी होगी। वायरल वीडियो में सामने आया कैश काउंटर बाबू और संबंधित उपकेंद्र के जेई की कार्य प्रणाली जांची जाएगी।
अमर उजाला में बुधवार को बिजली उपकेंद्र में पार्टी... थोड़ी सी जो पी ली है, शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। वायरल वीडियो में साफ था कि किसी सहयोगी ने ही बिजली उपकेंद्र के अंदर जाकर वीडियो बनाया है। वीडियो में भी दिखा रहा कि कर्मचारी कितने नशे में है। 40 सेकेंड के वीडियो के साथ कई फोटो भी वायरल हुए हैं। ये वीडियो सरकारी दफ्तर के होने की वजह से इसकी गंभीरता बढ़ गई।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि इस तकनीकी कर्मचारी को लेकर निगम के लोगों ने भी अपनी रिपोर्ट अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। जबकि, वायरल वीडियो में शराब की बोतल या अन्य सामान नहीं होने की वजह से अधिकारी भी कार्रवाई करने में संकोच कर रहे हैं। लेकिन, संबंधित के कार्य व्यवहार की जांच करवाने के बाद मुख्य अभियंता के निर्देश पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची टीम



खबर का संज्ञान लेकर एमडी पूर्वांचल ने रिपोर्ट तलब की थी। मुख्य अभियंता ने संदीप मौर्य और अनिल कुमार श्रीवास्तव की टीम गठित की है। प्रारंभिक जांच में टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। जबकि, कैश काउंटर देर से खोले जाने, ओटीएस में पंजीकरण कम होने, कैंप न लगवाने और पर्यवेक्षणीय कार्य में लापरवाही की वजह से अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार को आरोप पत्र जारी किया गया है।

कोट
शराब पी थी या नहीं, यह जांच का विषय है। लेकिन, वायरल वीडियो में जिस व्यवहार में कर्मचारी नजर आ रहा है, यह गलत है। अगर उसकी तबीयत खराब थी, तो किसी ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को क्यों नहीं दी? ऐसी हालत में दफ्तर परिसर के भीतर सोया था, तो इसका कारण क्या था। अगल-अलग बिंदुओं पर जांच करवाई जाएगी।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed