{"_id":"698f903808c03d0632043891","slug":"mbbs-students-seek-lawyer-to-respond-to-court-notice-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1229463-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमबीबीएस छात्रों ने कोर्ट के नोटिस का जवाब देने के लिए वकील की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमबीबीएस छात्रों ने कोर्ट के नोटिस का जवाब देने के लिए वकील की मांग की
विज्ञापन
- इसमें 15 एमबीबीएस छात्र और दो प्रशिक्षु शामिल
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एमबीबीएस छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में विवाद बढ़ गया है। हाईकोर्ट से नोटिस मिलने के बाद छात्रों ने एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर वकील उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा की तैयारी के बीच कानूनी प्रक्रिया में फंसने से उन्हें दिक्कत हो रही है और प्रशासन को वकील उपलब्ध कराकर हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष रखना चाहिए।
पत्र में शामिल 15 एमबीबीएस छात्रों और दो प्रशिक्षुओं ने बताया कि 30 नवंबर 2024 को एम्स परिसर में मामूली व्यक्तिगत विवाद हुआ था, जिसे उस समय सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया था। बावजूद इसके 2021 बैच का एक छात्र अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की कोशिश कर रहा है। छात्रों ने शिकायत करने वाले छात्र के खिलाफ पहले हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया और कहा कि कानूनी घटनाक्रम ने उन्हें अत्यधिक चिंता में डाल दिया है।