फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MBBS students break five thousand rupees chair now one lakh will be charged in BRD medical college

यहां पांच हजार की कुर्सी तोड़ना एमबीबीएस छात्रों को पड़ा महंगा, अब वसूला जाएगा एक लाख

Sat, 22 Aug 2020 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Aug 2020 01:32 PM IST
सार

  • छात्रों को काशन मनी से देना होगा एक-एक हजार रुपये
  • 2014 बैच के छात्रों ने दो साल पहले तोड़ी थीं दो कुर्सियां

विज्ञापन
MBBS students break five thousand rupees chair now one lakh will be charged in BRD medical college
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एमबीबीएस छात्रों को काफी महंगा पड़ा है। दो साल पहले छात्रों ने पांच हजार रुपये की कुर्सी तोड़ दी थी। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से एक लाख रुपये वसूलने का फैसला किया है। इसके तहत छात्रों को काशन मनी से एक-एक हजार रुपये देना होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर 2018 में एमबीबीएस 2014 बैच के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय के सामने फोटो सेशन कराया था। इस दौरान बैच के सभी 100 छात्र मौजूद थे। यह फोटो सेशन पोर्टिको में हुआ था।
विज्ञापन


इस मौके पर एमबीबीएस छात्र प्राचार्य कार्यालय के बाहर रखी दो सेट कुर्सियां उठा ले गए थे। फोटो सेशन के दौरान उत्साहित छात्र इन कुर्सियों पर कूदने लगे। इसकी वजह से कुर्सियां टूट गई थीं। इसकी सूचना प्राचार्य कार्यालय को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की इस हरकत से प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार नाराज हो गए। प्राचार्य ने सरकारी संपत्ति की क्षति के एवज में छात्रों के काशन मनी में से एक-एक हजार रुपए का जमा करने का निर्देश दिया है।

 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। छात्रों ने गलत किया था। उनके कृत्य का दंड मिलना चाहिए। एक-एक हजार रुपए जमा कराने का फैसला लिया गया है, जो पूरी तरह से सही है। छात्रों ने इसे देने का फैसला भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed